मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव मुस्काबाद में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है ओवर ब्रिज बन जाने से सत्ती, बसिया, मुनारा पिपरई ,महुआ खेड़ा, गीदगड़ सहित कई गांवों को फायदा होगा।
कई वर्षों से स्थानीय रहवासी मुस्काबाद रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद अब कहीं जाकर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिससे आसपास गांवों के ग्रामीणों को अब फाटक बंद होने के बाद इंतजार नही करना पड़ेगा। कभी कभी तो अधिक ट्रेनें निकलने के कारण फाटक एक से डेड घंटे तक बंद रहता है। जिससे आवश्यक कार्य से जा रहे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अगर किसी जरूरी काम के लिए जल्दी जाना होता था तो ग्रामीण उस जगह समय पर नहीं पहुंच पाए थे जिससे कई कार्य छूट जाते थे मगर अब रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के कारण सभी ग्रामीण अपने कार्य के लिए समय से पहुंच सकेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।