Let’s travel together.

संविदा कनिष्ठ विक्रेताओं को वापस लेने की मांग को लेकर सहकारिता विभाग के डीआर कार्यालय का घेराव

0 208

नौकरियों से निकालने का अभियान चला रही भाजपा सरकार, हजारों का रोजगार छीना

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। रोजगार देने की वजाय रोजगार में लगे लोगों की नौकरियां छीनने का अभियान चला रही है शिवराज सरकार, बीते पांच महीने में ही जिले के सरकारी विभागों में काम कपने वाले हजारों लोगों को नौकरियों से निकाला जा चुकी है, यह अब तक की सबसे बडी छंटनी है जिसे भाजपा सरकार और उसके नेता अंजाम दे रहे हैं और अधिकारी इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। सहकारिता विभाग से निकाले गए संविदा कनिष्ठ विक्रेताओं ने कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने डीआर कार्यालय का घेराव कर निकाले गए सभी कनिष्ठ विक्रेताओं को तत्काल काम पर वापस लेने की मांग की। घेराव में दीपिका शर्मा, मनोरमा राव, जयराज वर्मा, पवन हरफोडे, अरविंद कोलारे, विजय इवनाती, हरिचंद सोनवंशी, जयराम साहू, संध्या नरेती सहित बडी संख्या में विक्रेता शामिल थे। घंटे भर चले डी आर कार्यालय के घेराव के बाद विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र देकर मांग की कि निकाले गए सभी विक्रेताओं को वापस नहीं लिया तो 13 फरवरी से सभी एकजुट होकर उपवास पर बैठेंगे।


घेराव कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं सांसद नकुलनाथजी विभिन्न विभागों के नौकरियों में लगे लोगों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारियां मिलने से चिंतित हैं और उन्होंने इनकी लडाई मांगों को पूरी ताकत से उठाने के निर्देश कामगार कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिए है, जिसके कारण ही आज डी आर कार्यालय का घेराव किया गया है और आगामी 13 फरवरी से उपवास कार्यक्रम किया जाएगा।


शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जिले में काम करने वालों के साथ अन्याय कर रही है, पहले तो उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा, अब नौकरियों से निकालने का काम शुरू कर दिया है, जिससे कर्मचारियों में डर और भय का वातावरण है, कामगार कप्नचारी कांग्रेस सरकार से पीड़ित प्रताड़ित कामगारों की आवाज बनकर उनके लिए संघर्ष करेगी। शर्मा से ऐसे सभी लोगों को 13 फरवरी से होने वाले उपवास में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811