रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का चार दिवसीय 25 से 28 मई तक प्रान्त अभ्यास वर्ग भिंड में सम्पन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्य योजना एवं कार्य करने के लिए सत्र 2024-25 का अश्वनी पटेल को जिला संयोजक बनाया गया है। पटेल पूर्व में प्रान्त कार्यकारणी सदस्य, नगर मंत्री जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। अश्विनी पटेल की कार्य क्षमता को देखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों ने उन्हें रायसेन जिले का संयोजक नियुक्त किया है। वैसे भी वह विद्यार्थी परिषद के बहुत सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके जिला संयोजक बनने पर भाजपा, युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, विद्यार्थी परिषद सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकताओं ने उन्हें जिला संयोजक बनने पर बधाई दी है।