Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में संचालित डेंटल यूनिट में 600 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

0 44

 

भोपाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में संचालित डेंटल यूनिट में 634 मरीजों को दांतों की विभिन्न समस्याओं के लिए उपचारित किया गया है। इनमें से 6 मरीजों का ओरल प्रोफिलेक्सिस ट्रीटमेंट किया गया है। 4 मरीजों की शार्प कप्स राउंडिंग की गई है। डेंटल यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इसके तहत 112 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इस यूनिट के शुरू होने से कोलार क्षेत्र के रहवासियों को निवास के नजदीक ही दंत रोगों के उपचार की निशुल्क सुविधा मिल रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दांतों की विभिन्न समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क उपचार की सुविधाओं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। लोगों को उनके नजदीक ही दंत रोग की उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी डेंटल यूनिट शुरू की गई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर तथा बेरसिया में भी डेंटल यूनिट्स काम कर रही हैं।


कोलार में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ दिवाकर मिश्रा द्वारा इस यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है। सभी दंत रोग इकाईयां सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक एवं सायंकालीन ओपीडी में 5.00 से 6:00 बजे तक संचालित हैं।

इन दंत रोग इकाइयों में सुविधाओं का उन्नयन कर एक्सट्रैक्शन ऑफ़ टीथ ,टेंपरेरी एंड परमानेंट रेस्टोरेशन, आरसीटी जैसी अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाये जानें की योजना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811