Let’s travel together.

VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज

0 43

निजी होटल को लाभ पहुंचाने के आरोप, प्रशासन बोला- जांच के बाद ही होगा निर्णय

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लिए किसानों के खेतों के बीचों-बीच विद्युत पोल खड़े किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह कार्य एक निजी होटल परियोजना को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जबकि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
यह भी बताया गया है कि विद्युत नियामक आयोग के पूर्व निर्णय में VIP लाइन को नगर क्षेत्र के बाहर किसी को भी न देने का उल्लेख है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।
किसानों का कहना है कि खेतों के बीच से गुजरने वाली यह लाइन भविष्य में खतरा बन सकती है, क्योंकि 24 घंटे चालू रहने वाली हाईटेंशन लाइन से फसलों में करंट फैलने की आशंका बनी रहेगी। इससे उत्पादन और किसानों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
इस मामले में किसानों कमलकिशोर पटेल राजेश पटेल सोनू पटेल ने खेतों से खंबे खडे होने पर आपत्ति जताई है तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उक्त लाइन को खेतों के बीच से हटाकर सड़क किनारे से निकाला जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा जब सडक किनारे खंबे खडे करने के लिए भूमि रिक्त हैं तब खेतों मे खंबे खडे करना समझ से परे दिखाई दे रहा है किसानों ने बताया कि इस मामले में हम शीघ ही कलेक्टर को अवगत करा कर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे।
वहीं, नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने मामले को लेकर कहा कि जहां-जहां पोल खड़े किए जा रहे हैं, उसकी जांच कराई जाएगी और किसानों की शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा। तथा विद्धुत मंडल अधिकारियों से भी चर्चा की जायेगी
बिजली विभाग के जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है,तथा खंबे मेढ पर खडे किये जा रहे है तथा भविष्य में घटना को देखते हुए केबल लाइन डाली जा रही है फिर भी यदि कहीं समस्या सामने आती है तो मौके पर निरीक्षण कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
प्रशासन की जांच और किसानों की चेतावनी के बीच अब यह देखना होगा कि समाधान किस दिशा में निकलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |     एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811