Let’s travel together.

कार और मोबाइल का नशा ऐसा कि रिश्‍तेदारों के यहां करने लगा यह काम, ऐसे हुआ खुलासा

0 88

जबलपुर। शहर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर में चोरी की। जेवर बेचकर कार और एक मोबाइल फोन खरीद लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। चोरी किए गए जेवरात बेचकर उससे मोबाइल फोन और कार खरीदी। आरोपित ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से जेवरात, कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया।

रिपोर्ट 25 मई को माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई

 

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 19 मई को शारदा नगर माढ़ोताल निवासी मधु पटेल रिश्तेदार के यहां गई थी। वे वहां से लौटीं, तो देखा कि अलमारी खुली थी, जिसमें कान के झुमके , झाला, सोने का हार और दो मंगलसूत्र और डेढ लाख रुपये नकद गायब थे। मामले की रिपोर्ट 25 मई को माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई।

 

सीसीटीवी में नाबालिग रिश्तेदार आता नजर आया

 

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो 19 मई को मधु के घर उनका नाबालिग रिश्तेदार आता नजर आया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ा, तो नाबालिग ने साथी द्वारका नगर निवासी क्रिश रैकवार के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। उसने बताया कि उसने रिश्तेदार के घर की चाबी बना रखी थी, जिससे उसने दरवाजा खोला और वारदात को अंजाम दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811