Let’s travel together.

विश्व पर्यावरण दिवस पर बैंक अधिकारियों ने फलदार पौधे रोपे, पर्यावरण सिस्टम को सुधारने का लिया संकल्प

0 142

शिवलाल यादव

रायसेन।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दोपहर बाद भारतीय स्टेट बैंक शाखा सागर रोड़ रायसेन के बैंक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शासकीय गर्ल्स हासे स्कूल प्रांगण में फलदार पौधे रोपण कर धरती के बिगड़ते ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम को सुधारने का लिया संकल्प।
इस अवसर पर दस प्रजाति के फलदार पौधे आम, जामुन, जामफल सीताफल आदि के रोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही गई।जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित डॉ आलोक राय एवं अन्य चिकित्सको एवं चिकित्सा कर्मियो ने पौधा रोपण किया।

पौधे रोपते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक राम कुमार गुप्ता बोले कि धरती पर पौधे रोपकर आमजन भी अपनी सहभागिता निभाएं।फलदार पौधों की सुरक्षा बच्चों की परवरिश की तरह करना चाहिए।इस पौध रोपण अभियान में बैंक मैनेजर गुप्ता,सुभाष चन्द्र कश्यप, सतीश जोशी, फील्ड ऑफिसर आकाश अग्रवाल, राजेश चिढार हरिबाबू कुशवाह, आकांशा शर्मा सहित स्कूल प्राचार्य, स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
नयापुरा में रोपे बांस के पौधे...
सामान्य वनमण्डल पूर्वी वनरेंज के तहत आने वाले नयापुरा बीट में वन महकमे के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी में बांस प्रजाति के पौधे रोपकर हरियाली और खुशियाली बचाए रखने का दिया संदेश।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811