Let’s travel together.

उत्कृष्ट विद्यालय का खेल मैदान बचाने के लिए एसडीएम को फिर दिया गया ज्ञापन

0 336

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

सीएम रायज उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान को बचाने के लिए खेल प्रेमियों ,खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों द्वारा पिछले 6 माह से लगातार कवायद की जा रही है लेकिन हाल ही में भोपाल से आए शिक्षा विभाग एवं निर्माण शाखा के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी ( ठेकेदार ) के प्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किए जाने के उपरांत विद्यालय में हुई एक बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि वर्तमान में स्थित खेल मैदान पर नवीन स्कूल भवन का निर्माण कर दिया जाए क्योंकि 30 मई 2024 तक राशि लैप्स होने की संभावना है और उससे हटकर दूसरी जगह उससे अच्छा खेल मैदान निर्माण एजेंसी बना कर देगी ।
इस पर बैठक में मौजूद भाजपा के नेताओं द्वारा इसकी सहमति दे दी गई थी। लेकिन खबर मिलते ही आज अधिवक्ताओं एवं खिलाड़ियों द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम शौरभ मिश्रा को देकर उक्त निर्णय का विरोध करते मांग की गई है कि विद्यालय के पास 40 एकड़ भूमि मौजूद है । तब सीएम रायज स्कूल का भवन वर्तमान खेल मैदान से हटकर कहीं भी बनाया जा सकता है । लेकिन भवन निर्माण एजेंसी की है हठधर्मिता के कारण अच्छा खासा खेल मैदान खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है । जिसका तीखा विरोध हम लोग दर्ज कराते हुए निवेदन करते हैं कि किसी भी कीमत पर खेल मैदान पर नवीन स्कूल भवन बनाने की अनुमति न दी जाए बल्कि कहीं भी भवन बनवाने के लिए उन्हें निर्देशित किया जाए ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811