Let’s travel together.

छिंदवाड़ा में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर लगा ली फांसी ,जानिए क्या है पूरा मामला…

0 88

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पति ने पत्नी की सिलबट्टे से पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति मानिक ने पत्नी ममता की हत्या कर दी।

फिर पेड़ से फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811