Let’s travel together.

लिव-इन में रहते रचाई शादी, फिर गहने लेकर फुर्र हुई दुल्हन, दूल्हा बोला- मैं तो उसका चौथा पति था

0 73

राजस्थान के सीकर में एक महिला ने लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक से शादी कर ली. इसके बाद उसने पति से कहा कि वह अपने मायके जा रही है. इस दौरान वह घर से करीब 7 लाख रुपये के गहने लेकर गई थी, जो कि काफी दिन बाद भी घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद जब पति उसे लेने ससुराल गया तो वहां पता चला कि उसने किसी और से शादी कर ली है.युवक का कहना है कि महिला ने पहले भी किसी एजेंट के जरिए कई शादियां की हैं. वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है.

पीड़ित युवक के मुताबिक, वह महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा था. इसके करीब एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली. दोनों खुशी से अपना शादी-शुदा जीवन बिता रहे थे. युवक ने कहा कि 22 मार्च को उसकी पत्नी अपने घरवालों से मिलने अपने गांव गई थी. इस दौरान महिला अपने साथ घर में रखे करीब 7 लाख रुपये के गहने ले गई.

कर चुकी कई शादियां

युवक की माने तो पत्नी काफी दिनों तक अपने घर वापस नहीं आई, जिसके बाद युवक ने पत्नी के मायके यानि की अपने ससुराल जाने की सोची और ससुराल पहुंच गया. जैसे ही युवक अपने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी ने आने से मना कर दिया. इस दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी ने 5 मई को किसी दूसरे युवक से शादी कर ली है, जो कि मंडावा का रहने वाला था. पीड़ित युवक की माने तो एक एजेंट ने पहले भी युवती की 2 से 3 बार शादी करवाई हुई है. उसका कहना था कि वह उसका चौथा पति है.

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद पीड़ित युवक मामले में न्याय की गुहार लगाने पुलिस थाने पहुंच गया, जहां उसने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. मामले की जांच रघुनाथ चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल विकास कुमार कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811