Let’s travel together.

वन भूमि पर दलालों से सांठ गाठ कर हो रहे पक्के निर्माण अधिकारी बन रहे अंजान

0 706

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले चिकलोद रेंज के मोजमपूरा कंपाउंड नंबर 777 में तेजी से वन भूमि पर हो रहे पक्के निर्माण जिनकी संख्या लगातार तेजी से बड़ रही है।पर जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बनते दिखाई नजर आते हैं।कार्यवाही के नाम पर इक्का दुक्का पर कार्यवाही कर इतिश्री कर दी जाती है।और फिर शुरू होता है।दलालों की दलाली का खेल दलालों द्वारा सांठगांठ कर वन भूमि पर कब्जे करवाए जा रहे है।जिसके लिए मोटी रकम भी दलालों द्वारा ली जाती है।आपको बता दे की कुछ दिनों पहले हुई वन मंडल की कार्यवाही के बाद तो जैसे खुली परमिशन दलाली करने वालो को मिल गई हो।2 से 3 महीने में लगभग 50 से 100 पक्के निर्माण दलालों द्वारा कराए गए।

दलालों और अधिकारी की जुगलबंदी हो गई बेनकाब

मोजमपूरा में एक कब्जा करने वाले कब्जा धारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की 40 हजार में एक दलाल यहां जमीन पर कब्जा करवा रहा है।जिसका हिस्सा अधिकारियों तक जाता है।अधिकारियों के नाम पर यह दलाल बड़े स्तर पर कब्जा करवा रहा है।3 महीने में लगभग 50 से 100 पक्के निर्माण इसके द्वारा कराए गए है।

पठार से बड़े स्तर पर फोड़े जा रहे पत्थर

वन भूमि पर पठार से पत्थर फोड़ने का काम भी अधिकारियों के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है।पत्थरों से भवनों जा निर्माण भी किया जा रहा है।इन सब की जानकारी अधिकारियो को होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।जिसके कारण लगातार पत्थर फोड़ने वालो की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

इनका कहना है

आपके द्वारा जानकारी दी है।की मोजमपुरा बीट में पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।जो पक्के निर्माण बनाए गए है।अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी ।जांच उपरांत पक्के निर्माण को तोड़ा जायेगा।

हेमंत रैकवार डीएफओ ओबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811