भोपाल ओबेदुल्लागंज जबलपुर नेशनल हाइवे पर सिंधी कैंम्प गाँव के पास स्थित सागर राइस मिल फैक्ट्री से किसान के खेत मे गंदा पानी छोड़ रही है जिससे किसान अपने खेत में फसल नही लगा पा रहा है
किसान ने इसकी शिकायत तहसील कार्यालय से लेकर थाने तक कि है उसके बाद भी कोई सुनवाई नही होने से किसान परेशान हो रहे है ऐसा यह पहला मामला नही है इससे पहले भी सागर राइस मिल ने किसानों के खेतों में गंदा पानी छोड़ा था जिससे फसल चौपट हो रही थी।
राइस मिल से निकलने वाली दुर्गंध से हाइवे से निकलने वाले राहगीरों समेत ग्रामीण खासे परेशान रहते है इतनी गंदी बदबू निकलती है कि हाइवे से निकलने वाले वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है ।
किसान बलजीत सिंह राजपूत ने बताया कि सागर राइस मिल वाले हमे परेशान कर रहे है जबरन खेत मे रातों रात सड़क बना दी थी जैसे तैसे सड़क को बंद कराया गया तो मिल वाले खेत मे गंदा पानी छोड़ने लगे जिसके कारण फसल भी नही कर पास रहे है और मिल वालो से बोलते है तो कहते है कि जहा जाना है जाओ हम पानी तो छोड़ेंगे अगर कुछ ज्याद बोलो तो कंपनी वाले अपने गार्ड लेकर आ जाते है।