Let’s travel together.

अब ग्रामीण क्षेत्र में भी दंत रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध

0 55

 

-गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित डेंटल यूनिट में एक माह में 600 से अधिक मरीजों का उपचार

भोपाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में संचालित डेंटल यूनिट में विहार माह छः सौ से अधिक लोगों को दांतों की विभिन्न समस्याओं का उपचार दिया गया है। फरवरी माह से शुरू की गई इस सुविधा के तहत विहार माह 612 मरीजों की जांच व उपचार किया जा चुका है । इनमें से 25 मरीजों का ओरल प्रोफिलेक्सिस ट्रीटमेंट किया गया है। डेंटल यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इसके तहत 125 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 2 मरीजों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं।इनकी अन्य आवश्यक जांचें करवाई जा रही है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पूर्व में केवल जिला चिकित्सालय में ही दंत रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध थी। लोगों को उनके नजदीक ही दंत रोग की उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी डेंटल यूनिट शुरू की गई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार तथा बेरसिया में भी डेंटल यूनिट्स काम कर रही हैं।
गांधी नगर में पदस्थ दंत चिकित्सकों डॉ प्रेमलता गोयल एवं डॉ भावना सिंह में बताया कि इन यूनिट्स में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी दी जा रही है। सभी दंत रोग इकाईयां सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक एवं सायंकालीन ओपीडी में 5.00 से 6:00 बजे तक संचालित हैं।

इन दंत रोग इकाइयों में सुविधाओं का उन्नयन कर एक्सट्रैक्शन ऑफ़ टीथ ,टेंपरेरी एंड परमानेंट रेस्टोरेशन, आरसीटी जैसी अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाये जानें की योजना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811