Let’s travel together.

थाना बहेरिया पुलिस द्वारा पकड़ी अबैध शराब से भरी बुलेरो पिकअप

0 152

 

239 पेटी अवैध शराब कीमती 9 लाख 56 हज़ार रूपए की जप्त

धीरज जॉनसन सागर

लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 मई को अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया नीलम चौधरी के निर्देशन मे निरी. भरत सिह ठाकुर थाना प्रभारी बहेरिया के नेतृत्व में गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सउनि हल्के भाई मोर्य, आर. 1616 सतेन्द्र, अखिलेश एवं कोमल द्वारा लिंक रोड बहेरिया गदगद थाना बहेरिया में वाहन क्रमांक एम पी 17 जी 2029 का पीछा किया जो पुलिया के पास उक्त वाहन का चालक, वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा लेकर मौके से भाग गया पिकअप वाहन को चैक किया गया तो उसमे खाकी रंग की 239 पेटियाँ अबैध शराब से भरी हुई एवं अवैध रूप से परिवहन करते मिली ।

पेटियो में पावर स्ट्राँग विस्की कुल 2151 बल्क लीटर कीमती करीबन 956000 रूपये की तथा पिकअप वाहन कीमती करीबन 3 लाख रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस ली गई तथा उपरोक्त वाहन के चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 189/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहेरिया निरीक्षक भऱत सिह ठाकुर, उनि आदिल खान ,सउनि हल्के भाई मोरिया , आरक्षक सतेन्द्र , आरक्षक चालक अखलेश ताम्रकार और आरक्षक कोमल तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811