Let’s travel together.

कलेक्टर कार्यालय में लगी आग, कई विभागों की फाइलें जलीं, रिकार्ड भी जला

0 164

 

– कलेक्टर कार्यालय में तैनात सैनिकों ने देखा धुंआ उठता हुआ

– कलेक्टर ने कहा- हम जांच कराएंगे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्टर कार्यालय में अचानक आग लग गई। कलेक्टर कार्यालय में हुई इस आगजनी में विभिन्न विभागों का रिकार्ड जलकर खाक हो गया है। कलेक्टर कार्यालय में इस आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अब इस अग्निकांड को लेकर जांच कराने की बात कही है। बताया जाता है कि शनिवार को सुबह कलेक्टर कार्यालय के नजूल शाखा में स्थित कक्ष में धुंआ उठते हुए यहां पर तैनात सैनिकों के द्वारा देखा गया।
कलेक्टर कार्यालय में शनिवार को अचानक आग की घटना के बाद इस मामले में कलेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नजूल शाखा के रूम में यहां पर नजूल का कुछ हिस्सा है उसकी फाइलें जली हंै और भी कुछ रिकॉर्ड जला है जिसकी हम जांच करा रहे हैं अभी फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि आग किस कारण से लगी है। कलेक्टर ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और यहां पर आग बुझाने का काम किया गया। सुबह 8:00 बजे तक यहां पर आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में कलेक्टर कार्यालय में स्थित नजूल शाखा सहित अन्य विभागों की कई महत्वपूर्ण फाइनलें जलकर खाक हो गईं। हालांकि कलेक्टर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

कई विभागों का रिकार्ड जला-

कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों के दफ्तर हैं। इसी बीच कलेक्टर कार्यालय में स्थित नजूल शाखा, शिकायत शाखा, यातायात शाखा सहित अन्य विभागों की जो रिकॉर्ड रखा था उसमें अचानक सुबह के वक्त आग लगी है। यहां पर सुबह जो ड्यूटी पर सैनिक तैनात थे उन्होंने नजूल शाखा के कक्ष में धुंआ उठते हुए देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर तुरंत फायर बिग्रेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंची जिन्होंने विभिन्न कक्षों में अंदर घुसकर यहां पर जो फाइलें और अन्य कागज रखे थे उसमें आग हुए देखा। इसके बाद पानी व अन्य सामग्री की मदद से इस आग पर काबू पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811