Let’s travel together.

आगरा कैंट-अहमदाबाद के मध्य चलेगी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन

0 64

रतलाम। रेल मंडल के नागदा व रतलाम स्टेशन पर ठहराव के साथ आगरा कैंट-अहमदाबाद के मध्य त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट स्पेशल में टिकटों की बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर मिल सकती है।

01919 आगरा कैंट-अहमदाबाद स्पेशल 16 मई से 29 जून तक आगरा कैंट से प्रति मंगलवार, गुरुवार व शनिवार रात 11.30 बजे चलकर नागदा (7.35/7.37) व रतलाम (8.20/8.30) होते हुए आरंभिक स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान के अगले दिन दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट स्पेशल 17 मई से 30 जून तक अहमदाबाद से प्रति बुधवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 5.30 बजे चलकर रतलाम (11.33/11.43), नागदा (12.30/12.32) होते हुए आरंभिक स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान के अगले दिन सुबह 9.50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर सिकरी, रूपवास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोआ, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी व आणंद स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811