Let’s travel together.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक और गंभीर आरोप, इस बार डांसर ने की शिकायत

0 42

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अब राज्यपाल पर एक नृत्यांगना ने गंभीर आरोप लगाया है. नृत्यांगना ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक कुछ महीने पहले वह एक मशहूर संगीतकार के जरिए कोलकाता के राजभवन गई थी. इसके बाद उनकी राज्यपाल से बातचीत शुरू हो गई. डांसर ने राज्यपाल को अपनी समस्याएं बताईं. डांसर का दावा है कि राज्यपाल ने उसकी समस्या का हल करने के लिए उसे एक अधिकारी से मिलवाने का वादा किया.

नृत्यांगना का ये भी दावा है कि राज्यपाल उसे दिल्ली ले गए और एक होटल में उसके साथ दुराचार किया. जानकारी के मुताबिक कथित पीड़िता ने कुछ महीने पहले कोलकाता पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन ये मामला तब सामने आया, जब कोलकाता पुलिस ने जांच रिपोर्ट राज्य सचिवालय नबान्न को भेजी.

आरोपों पर टीएमसी ने बोला हमला

नृत्यांगना का ये भी आरोप है कि दिल्ली के एक होटल में यह वाकया 6-7 महीने पहले हुआ था. डांसर का दावा है कि उसने तुरंत इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस कमिश्नर से की थी.राज्यपाल के खिलाफ ये दूसरा गंभीर आरोप है. कुछ हफ़्ते पहले ही राजभवन की एक महिला अस्थायी कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस को दिए गए उनके बयान के मुताबिक राज्यपाल ने महिला को नौकरी स्थायी करने का आश्वासन दिया था.

पूरे मामले पर प्रदेश में सियासत भी हो रही है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत टीएमसी नेताओं ने हमला बोलना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कह कर भी निशाना साधा था कि उन्हें राजभवन में जाने में डर लगता है.

राजभवन ने भी जारी किया बयान

उधर राजभवन ने भी इस मामले में बयान जारी किया है. राजभवन की ओर से पहले ही एक वीडियो फुटेज जारी किया जा चुका है. जिसमें राजभवन के गेट के सामने महिला कर्मी टहलती नजर आई. हालांकि वीडियो फुटेज के आधार पर कोलकाता पुलिस ने दावा किया कि महिला को रोते हुए देखा गया था. टीएमसी ने कॉरिडोर का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेंदुए के कारण भयभीत ग्रामीण,किसान का बकरा ले गया तेंदुआ     |     हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811