Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 10 को 2024

0 99

मेष राशि-शरीर शिथिल हो सकता है.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.आय में वृद्धि होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे.

वृष राशि- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

मिथुन राशि- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी. तनाव रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा.

कर्क राशि- किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से बचें. शत्रु शांत रहेंगे. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा.

सिंह राशि- शत्रु पस्त होंगे. धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा.

कन्या राशि- कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. लंबित कार्य पूर्ण होंगे. प्रमाद न करें.

तुला राशि- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी. अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

वृश्चिक राशि- वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. थकान व कमजोरी रह सकती है. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. नौकरी में कार्यभार रहेगा. भागदौड़ रहेगी. आय होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

धनु राशि- प्रयास सफल रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

मकर राशि- विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा. रुके कार्यों में गति आएगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न उठाएं.

कुंभ राशि- थकान व कमजोरी रह सकती है. अपनों से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. नौकरी में शांति रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. परिवार का सहयोग रहेगा. कार्य समय पर पूर्ण होंगे.
 
 मीन राशि- दूर से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा. नौकरी में असंतोष रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. आत्मविश्वास में कमी होगी. विरोध होगा. विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें. पुराना रोग उभर सकता है. जल्दबाजी न करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811