Let’s travel together.

‘टाइगर जिंदा है और..’, इस वक्त कहां हैं सलमान खान, इस शख्स ने कर दिया भाईजान की लोकेशन का खुलासा

0 97

सलमान खान कई सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. उनको देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है. उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. वो अक्सर विदेश जाते रहते हैं. ईद के बाद उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद उन्हें बहुत कम स्पॉट किया जा रहा था. अब वो लंदन जा पहुंचे हैं. उन्होंने लंदन के ब्रेंट नॉर्थ के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की है.

बैरी गार्डिनर ने सलमान खान का लंदन में गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने भाईजान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “टाइगर जिंदा है और लंदन में है. आज वेम्बली स्टेडियम में सलमान खान का वेलकम करते हुए खुशी हुई” उन्होंने सलमान खान के साथ ये फोटो एक्स पर शेयर की हैं. एक फोटो में दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. वही दूसरे फोटो में दोनों हंसते हुए एक-दूसरे से बात करते हुए दिख रहे हैं. बैरी ने फोटो शेयर कर सलमान खान की लोकेशन का खुलासा कर दिया है. अब दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सलमान खान का लुक

बात अगर लुक कि करें तो सलमान खान ने इस दौरान काली टी-शर्ट के साथ स्टाइलिश जैकेट और ट्राउजर कैरी किया हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था, जो उनके डैपर लुक में चार चांद लगा रहा था. वहीं बैरी गार्डिनर ब्लैक सूट में दिखे. उन्हें सातवीं बार ब्रेंट नॉर्थ का सांसद चुना गया है. सलमान खान को पिछली बार ‘टाइगर 3’ में देखा गया था. इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था.

अपकमिंग फिल्म

इसके अलावा सलमान ने इस साल ईद के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का एलान किया था. वो इसकी शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगे. साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. सलमान खान की ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाने की बात कही जा रही है. अब देखना होगा कि क्या सलमान खान सिकंदर बनकर शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ को पीछे छोड़ेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811