नही थम रहा अवैध उत्खनन, प्रशासन बना उदासीन कई फिट गहरी खाइयों में तब्दील हुई बेशकीमती जमीन, हादसों को आमंत्रण
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत अनेक स्थानों पर किये जा रहे अवैध उत्खनन का कार्य बेदस्तूर जारी है। खासतौर पर मुख्यालय के पास प्रशासन के नाक के नीचे चल रहे खनन के कार्य मे अभी तक अधिकारी कोई कार्रवाई नही कर सके है। नतीज़तन बेशकीमती जमीन कई फिट गहरी खाइयों में तब्दील होकर हादसों को आमंत्रण दे रही है।
नगर ग़ैरतगंज के पास शासकीय महाविद्यालय के पीछे तथा नवीन आईटीआई भवन के सामने बड़े पैमाने पर उत्खनन का कार्य बदस्तूर जारी है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते यहां से खनिज संपदा को बड़ी बड़ी मशीनों का उपयोग कर धड़ल्ले से खोदा जा रहा है तथा इसका डंफरो एवं ट्रेक्टर ट्रालियों से परिवहन किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य एवं पुल निर्माण के कार्य मे ठेकेदार अपने डंफरो से मुरम का बड़े स्तर पर परिवहन कर रहा है। वही अन्य खनिज माफियाओं द्वारा भी इसकी आड़
डंफरो से अवैध रूप से खोदकर मुरम का परिवहन कर रहे है। इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस उत्खनन के कार्य मे अभी तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की है। गौरतलब है कि मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्र के खनिज माफिया सक्रिय है परन्तु जिम्मेदार विभाग जानबूझकर उदासीन बने हुए है।
राजस्व विभाग का गोलमाल जबाव
तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बन रहे निर्माणाधीन आईटीआई भवन के पास 5 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र की सरकारी जमीन के बड़े इलाके में उत्खनन कर कई मौत के तालाबनुमा गड्ढे बना दिए गए हैं। इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। राजस्व अधिकारियों से जानकारी मांगने पर उनके द्वारा गोलमाल जबाव दिए जा रहे है। इससे अधिकारियों एवं खनिज माफियाओं की मिलीभगत का अंदेशा है।
इस विषय में एसडीएम पल्लवी वैध का कहना है कि उक्त संबंध में जानकारी मिली है जल्द ही जांच कर अवैध उत्खनन करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।