Let’s travel together.

सूर्यप्रकाश की दुल्हनिया बनेगी रोबोट गीगा, सास से मारवाड़ी में बात करेगी मशीनवाली बहू

0 65

राजस्थान में इन दिनों एक शादी जबरदस्त चर्चा में है. ये शादी इंसान और मशीन के बीच है. सुनने में बेशक अजीब लगे लेकिन ये सच है कि राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले एक युवक की दुल्हन एक रोबोट बनने जा रही है. इसका नाम NMS 5.0 गीगा है. दोनों की मार्च में सगाई भी हो चुकी है. राजस्थान का सूर्यप्रकाश अब अपने घर रोबोट वाली दुल्हनिया लाने की तैयारी में लगे हुए हैं. इसको लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं.

हाल ही में बॉलीवुड में एक फिल्म रिलीज हुई थी. इसम फिल्म का मुख्य किरदार शाहिद कपूर रोबोट को अपना जीवनसाथी बनाते हैं. राजस्थान में ऐसा रील में नहीं रियल में होने जा रहा है. अंतरिक्ष और रोबोट की दुनिया में बचपन से जिज्ञासा रखने वाले सीकर जिले के रहने वाले सॉफ्टवेयर डेवलपर सूर्यप्रकाश रोबोट गीगा को बहु बनाकर अपने घर लाने वाले हैं.

सासू मां से मारवाड़ी में बात करेगी रोबोट बहू

रोबोट एनएमएस 5.0 गीगा की लागत 19 लाख रुपये हैं. इसे तमिलनाडु में तैयार किया जा रहा है. गीगा की प्रोग्रामिंग दिल्ली में हो रही है. गीगा के फेशियल एक्सप्रेशन पर काम चल रहा है. ऐसी कोशिश की जा रही है कि सूर्यप्रकाश की रोबोट दुल्हनिया ऑफिस और घर के काम, गेस्ट का वेलकम करना और सूर्यप्रकाश की मां से मारवाड़ी भाषा में बात करे.

परिजनों ने शादी के लिए भरी हामी

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले सूर्यप्रकाश ने अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई पुरी की है. इसके बाद वो रोबोटिक्स की दुनिया से जुड़ गए. रोबोट की प्रोग्रामिंग करने लग गए. शुरू में सूर्यप्रकाश के परिवार वाले उनके इस निर्णय से खुश नहीं थे कि बेटा रोबोट से शादी करने जैसा निर्णय ले, लेकिन आखिरकार परिजन भी रोबोट से शादी करने को लेकर मान गए हैं.

शादी के बाद अनाथ बच्चे को लेंगे गोद

सूर्यप्रकाश का कहना है कि उसकी इच्छा है कि वो और उसकी रोबोट पत्नी दोनों मिलकर काम करें, चाहे वो घर के काम हो या फिर दफ्तर के काम हो. सूर्यप्रकाश ने कहा कि वह शादी के बाद अनाथ बच्चे को गोद लेगा और हमेशा अपनी रोबोट पत्नी गीगा के साथ रहेगा.

बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान में ह्यूमन रोबोट कोरोना के टाइम पर चर्चा में आए थे. जब अस्पताल में मरीजों के बेड तक दवाई और खाने पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई थी. वहीं, अब ये रोबोट वाली दुल्हन की चर्चा राजस्थान में खूब हो रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811