Let’s travel together.

पहले थप्पड़ मारा फिर बरसा दी गोलियां… बेटा खोने वाले पिता ने सुनाई दर्दनाक कहानी

0 64

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिफंनी सोसायटी में बीटेक छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के पिता ने आरोपी रिटायर्ड बीएसएफ के जवान राजेश, उसकी बेटी दीप्ति व बेटा रंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता और बेटी साइको हैं. वह उनके बेटे को पढ़ने नहीं देते थे. उनका आरोप है कि विपुल की हत्या प्री-प्लांड की गई है.

शनिवार तड़के बीएसएफ के रिटायर्ड जवान राजेश ने बीटेक के छात्र विपुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी और मृतक छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों एक ही सोसायटी के रहने वाले हैं. आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी थी.

‘साजिश के तहत की गई बेटे की हत्या’

विपुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया की अधिवक्ता कॉलोनी का रहने वाला था. उसकी मौत की सूचना पर पिता बृजेश व अन्य परिजन गाजियाबाद पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था, वह पढ़ने में काफी होशियार था. उनका आरोप है कि राजेश और उसकी बेटी दीप्ति उसे पढ़ने नहीं देते थे. उन्होंने साजिश के तहत बेटे की हत्या की है. वहीं, आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि विपुल उसकी बेटी को परेशान करता था. इसी वजह से उनसे उसकी हत्या की.

आरोपी की बेटी से थी मृतक की दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपुल की आरोपी राजेश की बेटी से दोस्ती थी. शुक्रवार की देर रात वह उसके फ्लैट पर पहुंचा था. इसी दौरान विपुल की राजेश से कहासुनी हो गई. बात बिगड़ने पर आरोपी ने विपुल की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने विपुल को पांच गोली मारी. वारदात के बाद आरोपी राजेश ने पुलिस को खुद सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811