Let’s travel together.

AAP के कैंपेन सॉन्ग पर इसलिए लगी रोक, आतिशी ने कहा- चुनाव आयोग BJP का हथियार

0 56

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को बीजेपी का हथियार बताया है. उन्होंने कहा कि तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है. आज यही हुआ है. चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी. चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा रोज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाते हैं.

आतिशी ने कहा कि भाजपा के नेता जब आचार संहिता के बावजूद ED और CBI का इस्तेमाल करती है तो चुनाव आयोग को दिक्कत नहीं होती लेकिन जब वही चीज आम आदमी पार्टी ने गाने में लिख दिया तो चुनाव आयोग को आपत्ति हो गई. उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने पर जब लोगों के केस बंद हो जाते हैं लेकिन हमने थीम सॉन्ग में जेल का जवाब वोट से देने की बात लिख दी तो चुनाव आयोग को दिक्कत हो गई. जबकि गाने में कहीं भी भाजपा का नाम नहीं लिया गया लेकिन चुनाव आयोग ने खुद मान लिया कि भाजपा और प्रधानमंत्री तानाशाही कर रहे हैं.

भाजपा ने फिर पेश किया अपनी तानाशाही का सबूत

आतिशी ने कहा कि आज एक बार फिर भाजपा ने अपनी तानाशाही का सबूत देश के सामने रख दिया है. भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है उसका सबूत देश के सामने रख दिया है. पहले अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए एक फर्जी केस में पकड़कर जेल में डाल दिया. एक तानाशाह का ये लक्षण होता है कि वो विपक्ष को प्रचार से रोकता है. आज भी यही हुआ कि भाजपा के एक और हथियार चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी.

चुनाव आयोग में थीम सॉन्ग को लेकर करेंगे जवाब दाखिल

आतिशी ने आगे कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी और विपक्ष को रोका जा रहा है, उससे ये साफ पता चलता है कि कैसे तानाशाही की जा रही है. मैं चुनाव आयोग को टी एन सेशन जी के बारे में याद दिलाना चाहती हूं. भविष्य में इस चुनाव को लोकतंत्र खत्म होने के लिए याद किया जाएगा. भाजपा के नेताओं द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर भी धरना दें. हम जल्दी ही चुनाव आयोग में थीम सॉन्ग को लेकर जवाब दाखिल करेंगे. हमने वीडियो में फैक्चुल चीजें और वीडियो ही दिखाई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811