Let’s travel together.

श्रीराम सायं फेरी पर पथराव करने वालों के मकानों को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त किया

0 72

शाजापुर। शाजापुर में श्रीराम सायं फेरी पर पथराव करने वाले आरोपितों के घरों को ध्‍वस्‍त कर दिया गया। इन घरों के अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर पूरी तैयारी रखी गई। मौके पर एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एडिशनल एसपी और टीआई के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी कराई गई है।

उल्‍लेखनीय है कि नगर में श्रीराम सायं फेरी पर सोमवार रात को पथराव की घटना हुई थी। इसके बाद मंगलवार को शहर में फ‍िर धूमधाम से सायं फेरी निकाली गई थी।

इस फेरी में हजारों लोग शामिल हुए और श्रीराम नाम कीर्तन करते हुए निकले थे। फेरी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर तैयार रहा।

फेरी शहर के आजाद चौक से प्रारंभ हुई और मां राजराजेश्वरी मंदिर पर संपन्न हुई।सोमवारिया क्षेत्र स्थित महिला थाने के पीछे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में सोमवार रात को प्रभातफेरी पर पथराव के बाद लोगों में खासा आक्रोश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811