सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से सीधा संपर्क करने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ सिलवानी भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जनसंपर्क अभियान में साथ रहे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क किया एवं विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाने की अपील भी की।

सिलवानी के बाजार में चलित दुकानदारों एवं व्यापारी वर्ग के लोगों से वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान छोटे वर्ग के व्यापारियों से जब जिला अध्यक्ष श्री शर्मा उनसे सीधे मिले तो वह अध्यक्ष को अपने बीच पाकर खुश नजर आ रहे थे, सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि हमारे बीच में पहली बार कोई जिला अध्यक्ष वोट मांगने के लिए आए है, हम तो मामा शिवराज को ही वोट देंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ अनेक भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार के उद्देश्य को लेकर हम आपके बीच पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के लिए रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद में भेजना है और पूरे देश में विदिशा रायसेन सीट का रिकॉर्ड कायम करना है, उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की।