आबकारी अमले ने गुड लहन से भर सात ड्रम देशी शराब को किया नष्ट,दो आरोपी मौके से गिरफ्तार ,एक अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
क्षेत्र में आबकारी विभाग के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते शराब का अवैध निर्माण अवैध परिवहन और अवैध बिक्री को लेकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी अमले के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बरेली एवं आसपास के क्षेत्र में कार्यवाही के उपरांत 07 ड्रमों में भरा 660 किलो गुड़ लाहन सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।तथा 36 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जप्त की दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया

साथ ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके खिलाफ अज्ञात में प्रकरण दर्ज किया गया।कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य रुपये 73 हजार 200 रुपए आंका गया।