Let’s travel together.

बरेली: ईंट-भट्ठे पर लड़ रहे थे मजदूर, समझाने गए मालिक तो ठोक दी गोली

0 136

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां ईंट-भट्ठा मालिक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

पूरा मामला बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र ढकनी गांव का है. मृतक का नाम मोहम्मद मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट हैं, जो कि ईंट भट्ठा के मालिक हैं. मजहर खान गांव के प्रधान भी रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, पदारथपुर में आज सुबह ईंट भट्ठा पर काम कर रही महिला सितारा, उसके बेटे और रेहान के बीच घोड़ा बग्घी लगाने को लेकर विवाद हो गया. फिर बाद में मजदूरों के बीच मारपीट होने लगी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

इसका पता जब भट्ठा मालिक को लगा तो वह वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे. इस बीच, एक मजदूर ने उनके सीने में गोली मार दी. गोली लगने से मजहर खान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मजहर की गोली मारकर हत्या

दरअसल, मजदूर रेहान और अन्य मजदूर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से मारपीट कर रहे थे. इस दौरान आरोपी रेहान ने अपने साथियों को भी बुला लिया. उसके साथी पिकअप गाड़ी से आ गए और महिला के बेटों को दोबारा पीटने लगे. इस बीच, वहां भट्ठा मालिक मजहर खान पहुंच गए. उसके बाद मजहर की गोली मार कर हत्या कर दी गई. वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की एक टुकड़ी एहतियातन गांव में तैनात कर दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811