Let’s travel together.

हम आनंद और शांति से रहना चाहते हैं तो जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करें-शिवराज सिंह चौहान

0 92

महावीर जयंती समारोह में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

विदिशा। अगर व्यक्तिगत रूप से हम आनंद और शांति से रहना चाहते हैं तो जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करें। इन सिद्धांतों के पालन से हमसे सुखी अैर आनंदित कोई हो नहीं सकता। यह बात भाजपा उम्मीदवार श्री शिवराज सिंह चौहान ने महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
माधवगंज पर आयोजित महावीर जयंती पर आयोजित चल समारोह में श्री चौहान शामिल हुए और जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन अपने जीवन में करने की बात दोहराई। उन्होने जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा, अपरिग्रह सिद्धांतों पर विस्तार से व्यक्त किये। इस मौके पर उन्होने मालवीय उद्यान में वृक्षारोपण किया गया।

अहमदपुर कस्बा में पहुंचकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। महा जनसंपर्क अभियान के तहत अहमदपुर में घरों पर पहंुचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने 90 प्रतिशत मतदान कराने की अपील की। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र को मजबूत बनाएं। जनआशीर्वाद यात्रा 23 अप्रैल को अहमदपुर मंडल में निकाली जाएगी। अहमदपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अहमदपुर सेक्टर के विभिन्न ग्राम केंद्र के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अहमदपुर में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शशांक भार्गव, श्री श्यामसुंदर शर्मा, श्री तोरण सिंह, श्री कैलाश रघुवंशी, जपं अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी, श्री धनराज दांगी, श्री मोहर सिंह रघुवंशी, श्री शिवचरण शर्मा सरपंच, श्री घनश्याम यादव, श्री रमेश मीना, श्री रामविलास ठाकुर, श्री रघुराज सिंह दांगी, डॉ लाखन सिंह दांगी, श्री भारतसिंह भाटनी, श्री राजेश दांगी डंगरवाड़ा, श्री केके गुप्ता, श्री रघुवीर सिंह मीना, श्री भीकम सिंह दांगी, श्री बाबू कुशवाह, श्री भारत सिंह दांगी, श्री जितेंद्र कुशवाह, श्री चरण सिंह रघुवंशी, श्री त्रिलोक कुशवाह, श्री जगन्नाथ सिंह कुशवाह, श्री द्वारका प्रसाद रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दुर्गानगर से पूरनपुरा चौराहे तक किया जनसंपर्क
रविवार को भाजपा दुर्गानगर मंडल का जनसंपर्क का कार्यक्रम दुर्गानगर चौराहा से पूरनपुरा चौराहा तक तक किया गया। इस जंक्शन पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशांक भार्गव, श्यामसुंदर शर्मा, तोरण्र सिंह दांगी, भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश का समिति सदस्य स्थानीय पार्षद बिट्टू भदौरिया, गोविंद बरसैंया, मंजरी जैन, मनीष वर्मा, लोकेश पुष्कर, विवेक सेंगर, गोविंद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह भदौरिया, नरेंद्र रघुवंशी, दीपक बाजपेई अजय कटारे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर के वार्ड क्रमांक 2 में विधायक ने किया जनसंपर्क
लोकसभा क्षेत्र विदिशा के भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए विधायक श्री मुकेश टंडन ने विदिशा नगर के वार्ड क्रमांक-2 में पहुंचकर जतरापुरा के श्रीराम जानकी मंदिर से शुरु होकर घर-घर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक श्री टंडन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से अपील करते हुए श्री चौहान के पक्ष में मतदान करने के लिए आव्हान किया। इस दौरान बैसनगर मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुशवाह, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री गोवर्धन साहू, सह प्रभारी श्री गिरीश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शाम को गुलाबगंज पहुंचकर विधायक श्री मुकेश टंडन ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811