Let’s travel together.

नरसिंहपुर के बरघटिया चेक पोस्ट पर ऑन ड्यूटी आरक्षक को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

0 208

नरसिंहपुर: बरघटिया चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान नरसिंहपुर पुलिस के एक आरक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 403 चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी वर्तमान पदस्थापन थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर में पदस्थ थे, जो कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये वर्तमान में डोंगरगांव बरघटिया चेक पोस्ट पर तैनात थे। 20 अप्रैल की रात्रि 11.45 बजे, ट्रक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। घटना में घायल होने पर चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी को इलाज के लिए तत्काल जबलपुर भेजा गया।

आरक्षक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया तत्काल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे एवं घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा आरक्षक की जान बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

जबलपुर निवासी मृतक चंद्रभान सिंह ठाकुर लोधी का शव उनके गृह ग्राम सुन्दरादेही लाया गया। जहां दिवंगत आरक्षक का अंतिम संस्कार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुये एवं उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किये, साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811