Let’s travel together.

महावीर स्वामी जन्मोत्सव :जन्मोत्सव पर चांदी की पालकी में विराजे भगवान महावीर, निकाली गई शोभायात्रा

0 136

 

-जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया फूल बरसा कर स्वागत उतारी भगवान महावीर स्वामी की आरती

शिवलाल यादव रायसेन।इस तरह रजत पालकी जी में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले भगवान महावीर स्वामी,
मस्तकाभिषेक और जलधारा अर्पित की।
रायसेन।रविवार को जैन समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति भरे माहौल में धूमधाम से मनाया गया।सुबह करीब 8 बजे सकल जैन समाज पंचायत रायसेन के तत्वावधान में बैंडबाजों के बीच पार्श्वनाथ 1008 दिगंबर जैन मंदिर दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड से महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष महिलाओं और युवाओं ने जियो और जीने दो….. अहिंसा परमो धर्मा के संदेशऔर महावीर स्वामी की जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा।चांदी की पालकी को खुली जीप में रखकर शोभायात्रा निकाली गई।


मालूम हो कि चल समारोह के बाद स्थानीय महावीर विहार में रात को 108 दीपकों के साथ भगवान महावीर स्वामी की महाआरती की गई। दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से मिष्ठान वितरण किया गया। नगर की सभी पाठशालाओं के छोटे-छोटे बच्चों ने रात को आकर्षक नाटिकाओं का प्रदर्शन कर भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के दृश्यों को साकार कर दिया।

भगवान महावीर स्वामी की जयंती शहर में पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनी। चल समारोह निकाला एवं महावीर जिनालय और1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज मन्दिर वार्ड5 में धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान जैन धर्मावलंबियों में जबरजस्त उत्साह देखा गया। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका भी शामिल हुई।शोभायात्रा महिलाएँ पुरुष युवा सफेद परिधान में नजर आए।

महावीर जयंती के मौके पर स्थानीय दिगम्बर जैन समुदाय के लोगों ने भगवान महावीर का जन्म कल्याण्क महोत्सव पर विशाल एवं आकर्षक चल समारोह निकाला गया। चल समारोह दुर्गा चौक से आरंभ होकर इंडियन चौराहे महामाया चौक रामलीला ग्राउंड से श्री रामलीला गेट से सागर भोपाल तिराहे से वापस जैन मंदिर पहुंचकर समापन हुआ।शोभायात्रा में सकल दिगंबर जैनसमाज के अनिल जैन, विनोद जैन,विवेक जैन डॉ वीके जैन ट्रैफिक आरक्षक संदीप जैन, विकास जैन कान्वेंट स्कूल,, लालू जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, सुभाष जैन मनोज कुमार जैन, मुकेश जैन पत्रकार संजय जैन राकेश जैन बुद्धसेन जैन, अनिल जैन नरेंद्र जैन,चन्दन मल जैन विशाल पवैया, सिंघई अनिल जैन अरुण जैन आदि विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811