जन्माभिषेक के साथ देशभर में मनाया जा रहा जन्म कल्याणक
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
संसार मे जिस समय चहुओर हिंसा का तांडव जारी था उस समय ईसा से 599 वर्ष पूर्व अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म हुआ और उन्होंने संसार को जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश दिया
भगवान महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम में इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा सिद्धार्थ व माता त्रिशला के यहां हुआ इस नश्वर संसार से उन्हें वैराग्य हुआ और वह आत्मकल्याण के पथ पर चल पड़े उन्होंने घोर तपस्या करते हुए प्राणिमात्र में मैत्री का भाव जागृत किया जिससे मनुष्य क्या मूक प्राणी भी एक दूसरे के साथ मैत्री भाव के साथ रहने लगे उनके तप के प्रभाव से सिंह अर्थात शेर व गाय भी एक घांट पानी पीते थे ।
भगवान महावीर स्वामी का शुभ सन्देश था जियो ओर जीने दो अर्थात कोई किसी को भी न मारे न बैर भाव रखे बल्कि मैत्री भाव के साथ सभी जियें ओर दूसरों को भी जीने दें
भगवान महावीर स्वामी भी प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी की तरह इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा के घर जन्मे थे जो जैन धर्म के अनुयायी थे जैन धर्म को जीवन चर्या में अपनाते हुए उन्होंने कैवल्य ज्ञान व मोक्ष को प्राप्त किया ओर वह अंतिम तीर्थंकर हुए उन्हें महावीर के अलावा वीर अतिवीर सन्मति वीर व वर्धमान इन 5 नामो से जाना जाता है।
महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर देशभर के जैन मंदिरों में प्रातः सर्व प्रथम महावीर स्वामी की जिन प्रतिमा का जन्माभिषेक होगा ततपश्चात विशेष पूजन होगी और देशभर में श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।