Let’s travel together.

नामांकन के आखिरी दिन 11 ने भरे नामांकन, कुल 22 प्रत्याशी

0 57

ग्वालियर: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी दर्ज कराई गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन यानि शुक्रवार 19 अप्रैल को 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान को सौंपे। ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद 18 अप्रैल तक कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए थे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के आखिरी दिन वीरेन्द्र विलास पटेल नगर सिटी सेंटर निवासी गजेन्द्र सिंह ने निर्दलीय, कबीर नगर ठाठीपुर निवासी मुनेश नागर ने विकास इंडिया पार्टी, अशोक कॉलोनी मुरार निवासी मुकेश कुमार कोरी ने बहुजन मुक्ति पार्टी व गरम सड़क मुरार निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इनके अलावा नारायण विहार कालोनी गोले का मंदिर निवासी अमित परिहार ने निर्दलीय, हरिजन कालोनी हेमसिंह की परेड निवासी योगेन्द्र सिंह यादव ने इंडियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय, निम्माजी की खो जीवाजीगंज ग्वालियर निवासी राकेश धाकड़ ने निर्दलीय, ग्राम ख्यावदाकला जिला शिवपुरी निवासी अंजली रावत ने परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया, हीरामन बाबा के सामने अजयपुर पटियावाला मोहल्ला सिकन्दर कम्पू निवासी नरेशचंद शर्मा ने निर्दलीय, बसाई बेडोरा जिला झांसी उत्तरप्रदेश निवासी भरत पाल ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं ग्राम पहाडीरावत जिला दतिया निवासी हरदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा कराए। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ये कार्रवाई संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811