सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में बुधवार रामनवमी को सप्त दिवसीय हनुमत शिव पंचायत, प्राण प्रतिष्ठा एवं राम कथा प्रवचन का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा साहू परिवार द्वारा बुधवार को विजयनगर से प्रारंभ हुई जो अयोध्या धाम मंदिर ,गणेश मंदिर, चांदनी चौक शिव मंदिर, साहू मंदिर से होते हुए वापस विजयनगर पहुंची जहां पर रोज दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक राम कथा सुनाई जाएगी।
कलश यात्रा के साथ ही अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी से श्री राम की शोभा यात्रा चौकसे परिवार द्वारा निकाली गई जो अंबाडी के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस अयोध्या धाम मंदिर पहुंची। जहा श्री राम जानकी मंदिर अयोध्या धाम अंबाडी में शोभायात्रा के बाद भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम आतिशबाजी एवं केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन के बाद श्री राम भगवान का महाप्रसादी का वितरण किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।