Let’s travel together.

500 साल बाद आज देश में नया माहौल है… असम रैली में PM मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

0 86

लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे. यहां उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं दी और अयोध्या में भव्य राम मंदिर में मनाए जा रहे उत्सव का भी जिक्र किया. असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नार्थ ईस्ट में विकास और शांति की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज यह प्रदेश मोदी की गारंटी का गवाह बन गया है. पीएम ने कहा कि जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, आज उस नार्थ ईस्ट को हमारी सरकार ने संभावनाओं का नया द्वार बना दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के साथ साथ पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी के साथ असम के किसानों के लिए भी खुशखबरी सुनाई. उन्होंने कहा कि देश के अन्य भागों के किसानों की तरह असम के किसानों के कल्याण के लिए भी हमारी सरकार ने कई अहम काम किए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत 5,400 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के किसानों के कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है. 500 वर्षों के इंतजार खत्म हुआ है. भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. आज प्रभु राम का सूर्य तिलक हुआ है और अयोध्या की पवित्र नगरी में जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ है. पीएम मोदी के कहा कि आज पूरे देश में एक नया माहौल है और भगवान राम का यह जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपना जन्मदिन अपने घर में मनाने का सौभाग्य मिला है.

NDA सरकार में भेदभाव नहीं होता- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार विकास के मंत्र पर काम करती है. NDA सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता, उनका लाभ हर किसी को मिलता है. उन्होंने कहा कि अब NDA ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811