Let’s travel together.

विधायक अनुज ने नगर पंचायत कूंरा व खरोरा के 100 फीट ऊंचा तिरंगा का किया लोकार्पण

0 166

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत कूंरा व नगर पंचायत खरोरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनों नगर पंचायतों में फ्लैग मास्ट (100 फीट ऊंचा तिरंगा) जिसकी लागत राशि 18.95 लाख का स्थापना कार्य का लोकार्पण आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ |विधायक अनुज शर्मा ने दोनों नगर पंचायतों मे ध्वजारोहण कर मां भारती को मल्यार्पण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झण्डे को सलामी दी।इस अवसर पर खरोरा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली में तिरंगा यात्रा भी निकला ।
विधायक अनुज शर्मा ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही गौरव और हर्ष का दिन है। इस गौरवशाली दिवस पर हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ, प्रणाम करता हूँ जो खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय किया व देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं। साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूँ।आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को चरितार्थ करें और विकसित, आत्मनिर्भर व हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने का संकल्प लें। हम सभी ने विगत कुछ दिनों से आजादी के जश्न को तिरंगा यात्रा के रूप में मनाया, तिरंगा यात्रा को लेकर जन-जन में जो अद्भुत उत्साह और उमंग है, वह राष्ट्र के प्रति प्रेम,सम्मान व देश भक्ति को दर्शाता है। इस यात्रा के माध्यम से घर-घर में तिरंगा लहरा कर हम सभी देशवासियों को अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा भाव को सदैव बनाये रखने का संकल्प लेना है। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले।हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आजादी का यह अमृतकाल, नये भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने की यात्रा है। हम सभी को संकल्पित होकर सद्भाव के साथ भारत का नव-निर्माण करने के सपनों को पूरा करने में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का साथ दे|
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण व स्कूल बच्चे उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811