मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दाल मिल चौराहा पर एक टैंकर अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर मिट्टी में धस गया गनीमत रही की कोई वाहन उसके आसपास नहीं था नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। दीवानगंज क्षेत्र में 5 दिन से लगातार रात के समय बारिश हो रही है जिससे रोड से नीचे मिट्टी गीली हो चुकी है। टैंकर जब अनियंत्रित हुआ तब भी बारिश हो रही थी। टैंकर भोपाल से विदिशा जा रहा था जैसे ही दाल मिल चौराहा दीवानगंज पर पहुंचा तो उसे समय पानी गिर रहा था पानी हवा इतना तेज थी कि टैंकर चालक को सामने का वाहन दिखाई नहीं दिया। टैंकर चालक पानी गिरने के कारण टैंकर पर नियंत्रण नहीं रख पाया जिससे टैंकर रोड से नीचे उतारते हुए मिट्टी में जाकर धस गया।