मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कहीं ना कहीं आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। जनता और सड़क पर चलने वाले राहगीर लंबे समय से आवारा मवेशियों की धमा चौकड़ी से परेशान हैं। जरा पानी गिरता है तो आवारा मवेशि सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। इन आवारा मवेशियों का सड़क पर हमेशा जमा बाड़ा सर्वाधिक देखने को मिलता है। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटना होने से लोग परेशान हैं। ये मवेशी आए दिन आपस में भिंड जाते हैं जिससे सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है। आमजन की मानें तो कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन आवारा मवेशियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मवेशियों का सबसे ज्यादा जमा बाड़ा सड़कों पर ही होता है। आवारा मवेशी पूरी सड़क पर दिन भर खड़े रहते हैं तो कई मवेशी बीच सड़क पर ही बैठे रहते है। वाहन चालक हार्न भी बजाता है तब भी वे टस से मस नहीं होते। वाहन चालकों को नीचे उतरकर उन्हें सड़क किनारे करना पड़ता है, तभी वह आगे बढ़ते हैं। दिन हो या फिर रात यह मवेशी राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत बने हुए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से सब्जी व फल विक्रेता व राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। घूम रहे आवारा पशुओं के संबंध में बारिश के समय मुनादी कराकर मवेशी मालिकों को हिदायत दी थी कि वे अपने मवेशी घर में ही बांध कर रखें, अन्यथा मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मगर इसका कोई असर आज तक नहीं हो पाया है। गांव के रहवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से पशुपालन किया जा रहा है। दुधारु पशुओं को घरों के आसपास रखने वाले लोग बछड़ों को बाहर में छोड़ देते है। जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो गाय मालिक उसको भी घर से बाहर भगा देते हैं। जिससे गाय आवारा जानवरों के साथ सम्मिलित होकर रोड पर घूमती रहती है
आवारा मवेशियों को यहां से वहां ले जाने के दौरान ये यातायात को बाधित कर रहे हैं। भोपाल विदिशा रोड के आस-पास के चौक-चौराहों में इन दिनों सड़कों पर पशुओं की धमा चौकड़ी से आमजन परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं अनेक लोग इन पशुओं से टकराकर दुर्घटना का शिकार भी हो रहे है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस मामले पर उचित कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।