Let’s travel together.

विधानसभा पुलिस को चोर दे रहे चुनौती, 10 दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी

0 87

 

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

मांढर विधानसभा थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस पर चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। पुलिस डाल डाल तो चोर पात पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते 10 दिनों में चोरों ने दो लोगों की मोटरसाइकिल पार कर दी है । पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ में मामला दर्ज कर जांच कर रही है । लेकिन बाइक चोर की खुलासा नहीं कर पाई है । जिसमें पहली घटना भिंभौरी निवासी उमेश कुमार सिन्हा रिपोर्ट लिखवाई है । कि पत्नी के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 22 डब्ल्यू ओ 607 से काम करने के लिये सड्डू विधानसभा आए पत्नि को मेट्रो ग्रीन में छोड़कर विधानसभा ओवर ब्रिज के पास अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर किनारे खड़ी कर आराम कर रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल पार हो गई। दूसरी घटना रेलवे स्टेशन मांढर की है । किराना दुकान व्यापारी प्रिया वाधवानी कि घर से एक्टीवा मोटरसाइकिल पार हो गई रिपोर्ट में बताया है कि होण्डा एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एम ए 1250 जो मेरे पति के नाम से पंजीकृत है । गिरौद मैं किराना दुकान है । घटना के दिन से घर वापस आकर अपने घर के सामने बने परछी में लाक करके खड़ी की थी। सुबह घर का दरवाजा खोले तो उक्त वाहन वहां पर नहीं था। जिसे आस पास पता तलाश किया गया। उक्त एक्टिवा को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811