सुरेन्द्र जैन धरसीवा
बीरगांव नगर पालिक निगम अंतर्गत उरला बाजार चौक में में तहसील साहू संघ बीरगांव के तत्वाधान में भक्त शिरोमणी माता कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया।
साहू समाज द्वारा आदर्श विवाह का शुरुआत 3 साल पहले मात्र 1 जोड़े से शुरू की गई थी जो बढ़कर अब 8 हो गई है वही इस वर्ष बीरगांव तहसील साहू संघ के पदाधिकारीओ द्वारा बेटियो को 25 – 25 हजार का सामग्री उपहार स्वरूप दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा साहू समाज की ईष्ट देवी माता कर्मा जी की आरती और राजकीय गीत के साथ हुआ। इस विवाह में समाज के सभी पदाधिकारी,महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मिलकर स्वयं वधुओं को बेटी तुल्य मानकर उनका कन्यादान करते हैं हुए नियमतः दहेज तथा कुछ राशि और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता हैं। मीडिया प्रभारी कमलेश साहू जी ने बताया कि समाज में शादी में हो रहे मंहगाई और फिजूलखर्ची से एक मध्यम वर्गीय परिवार पर बहुत बोझ पड़ता है जिसे रोकने के लिए तहसील साहू संघ बिरगांव ने यह निर्णय लिया है की प्रतिवर्ष सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहलसिंह साहू जी ने बताया साहू समाज माता कर्मा की त्याग,तपस्या,सेवाभाव,परहित परायणता से तथा दानवीर भामाशाह जी की दानशीलता से प्रेरित होकर कार्य करते हैं। जो की सारे समाज के लिए आदर्श है। आरपीएफ इंस्पेक्टर तथा प्रदेश साहू संघ की सांस्कृतिक सहसंयोजिका श्रीमती तरुणा साहू जी ने भी अपनी पंडवानी गायन के साथ सभा को संबोधित किया। कसडोल के विधायक श्री संदीप साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हर समाज को इस दिशा में आगे आना चाहिए जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार पर अतिरिक्त भार न पड़े। स्थानिय लोकप्रिय विधायक मोतीलाल साहू जी ने आपने संबोधन मे समाज को संगठित हो अर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने कहते हुए साहू भक्तिमय परिवार है लेकिन धीरे – धीरे हमारा समाज नशा की ओर बढ रहा है उसे हर संभव प्रयास कर समाज को नशा मुक्त बानाने की बात पर जोर देते हुऐ कहा शिक्षा दीक्षा व संस्कार संयुक्त परिवार मे निहित है इसलिए परिवार को एक साथ रखने का प्रयास करे इस प्रकार समाज को मार्गदर्शित करते हुए साहू समाज जन्म होना हो आपने जीवन को गौरवान्वित महसूस करे। आयोजन विशेष योगदान के लिए लालकूमार साहू, जीवन साहू व
तहसील साहू संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष व वार्ड नं 05 के पार्षद श्री बेदराम साहू जी व उनकी टीम ने बहुत ही लगन व मेहनत से भव्य आयोजन कराने मुख्य भूमिका निभाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आगे भी इस प्रकार की जनहित समाज हित करने शुभकानाए प्रेषित किया।
इस भव्य आयोजन मे मुख्य रूप से रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, श्रीमान टहल सिह प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ छत्तीसगढ, श्री देवनाथ साहू जी जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, तहसील अध्यक्ष लालकूमार साहू, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष लाला जी साहू, उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू , संतूराम साहू, राजेन्द्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बेदराम साहू, महामंत्री लखन साहू,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष रजत साहू, कार्य.अध्यक्ष रामसुन्दर साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष रामपाल साहू, जीधन साहू, योगेश साहू, अर्जुन साहू ,डोमनलाल साहू, ईकाई अध्यक्ष लोकनाथ साहू, रविकुमार साहू, सुन्दर साहू, शेखूराम साहू, धन्नूराम साहू, मालिक राम साहू, बलराम साहू, धनेश साहू, पोशन साहू, विनोद कुमार साहू, बोधराम साहू, लोककला मंच स्टार राजू साहू ,बिदिया साहू, राधिका साहू, पंचबती साहू, मीना साहू, सरस्वती साहू, नानक साहू, पिताम्बर साहू, पार्षद गण ओमप्रकाश साहू नेता प्रतिपक्ष, धर्मिनपुनाराम साहू, रविगोदावरी साहू, डेविड सकुन साहू, केहरू साहू ,डा. संतोष साहू, के साथ लगभग पाँच हजार साहू समाज के सदस्य उपस्थित हुए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post