Let’s travel together.

उपज का सही मूल्य, फसलों का बीमा दिलाने और स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार की जरूरत

0 152

सांवेर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर आम जनता में भी अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा और इस बार चुनाव में स्थानीय समस्याओं को हल होने की उम्मीद भी आम लोगों को हैं। जगह-जगह चौपालों पर स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर चर्चा जारी है। सांवेर नगर के बरगुंडा मोहल्ले में भी इसी तरह की चर्चाएं होती है, जिसमें सबसे अधिक समस्याएं किसानों की है। किसानों को अपनी उपज का मूल्य नहीं मिलना और खराब फसल का बीमा ना होने की समस्या अधिक हैं। इसके अतिरिक्त इंदौर से उज्जैन की ओर जाने वाला फोरलेन मार्ग भी सांवेर से होते हुए जाता है। इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर भी चौपाल पर चर्चाएं हो रही हैं।

किसान कैलाश चौधरी और केदार पटेल ने बताया कि सांवेर में गेहूं और सोयाबीन की खेती अधिक होती है। मौसम की मार से किसानों की उपज प्रभावित होती है। इस बार अतिवृष्टि के कारण गेहूं खराब हुआ है। जहां गेहूं 20 क्विंटल प्रति बीघा होता है वहां पर छह-सात बीघा ही हुआ है। इसके साथ ही इसकी गुणवत्ता पर भी असर हुआ है। गुणवत्ता कम होने के कारण समर्थन मूल्य में भी गेहूं की खरीदी नहीं हो रही है।

वहीं फसलों का बीमा भी नहीं हुआ है। जिन किसानों ने बीमा कराया है वहां पर न कृषि विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया है। न ही बीमा कंपनियों द्वारा सर्वे किया है। इसके कारण किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसान लगातार कर्जे में जा रहा है। जिनके गेहूं की गुणवत्ता अच्छी है उसके लिए केवल 2400 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है, जबकि सरकार ने 2700 रुपये में गेहूं खरीदी करने का वादा किया था।
स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार की जरूरत
सांवेर संतोष राठौड़ ने बताया कि उज्जैन महाकाल मंदिर सांवेर के पास है। इंदौर-उज्जैन फोरलेन मार्ग भी सांवेर क्षेत्र से होते हुए गुजरता है। फोरलेन होने और महाकाल मंदिर होने के कारण यहां पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। इस कारण कई दुर्घटनाएं होती है। उनमें घायल लोगों को ले जाने के लिए एकमात्र अस्पताल अरबिंदो ही है। शासकीय अस्पताल के रूप में सांवेर में कोई सुविधा नहीं है।
सिविल अस्पताल है लेकिन वहां भी सामान्य बीमारी का इलाज होता है। गंभीर स्थिति में मरीजों को इंदौर ही रेफर किया जाता है। इसके लिए या तो सिविल अस्पताल में आइसीयू, पीआइसीयू सहित चिकित्सक व स्टाफ की सुविधा देकर इसका विस्तार किया जा सकता है ताकि नगर वासियों को भी सुविधा हो और अन्य लोगों को भी।
नगर में ट्रैफिक व्यवस्था हल करना जरूरी
सांवेर नगर परिषद पार्षद दशरथ गौड़ ने बताया कि सांवेर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या है। इसे हल करने के लिए सबसे पहले फुटकर दुकानदारों के लिए जगह की व्यवस्था करना होगी ताकि वह सड़कों पर अतिक्रमण न करें और दूसरी जगह पर अपना व्यापार भी कर सकें। इसके लिए सभी विभागों को एक होकर कार्य करना होगा। वहीं नगर में महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालय बनने से सांवेर नगर पंचायत का स्वच्छता सर्वेक्षण में स्तर को भी सुधारा जा सकता है।
झाडू के व्यापार को बढ़ाया तो होगा समाज का विकास
जगदीश वर्मा ने बताया कि सांवेर नगर में बरगुंडा समाज झाड़ू बनाने का काम करते हैं। सांवेर से देशभर में झाड़ू भेजे जाते हैं। यह एक बड़ा व्यापार है। इसे समाज के लोग घर में बैठकर करते हैं। इस व्यापार को बढ़ाने के लिए यदि कोई योजना बनाई जाए तो सरकार को भी इससे राजस्व मिलेगा। सांवेर नगर के झाडू बनाने के व्यापार को एक नया स्तर मिलेगा, जिससे समाज का भी विकास होगा। वहीं अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811