विदिशा। भाजपा जिला कार्यालय विदिशा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के पूर्व विदिशा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न हुई आगामी 10 अप्रैल को दोपहर एक बजे से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम वरिष्ठ नेता गण की उपस्थित में रामलीला मैदान परिसर में विदिशा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी 276 मतदान केंद्र की बूथ टोली अपने मतदान केंद्र के अनुसार लगी तख्ती के सामने बैठेगी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें चुनाव संबंधी चर्चा करेंगे आज की इस बैठक में विदिशा विधायक मुकेश टंडन विधि संविधान सभा संयोजक आनंद जैन, श्याम सुंदर शर्मा लोक सभा विस्तारक बृजमोहन वासुदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे सुरेंद्र चौहान दिनेश कुशवाहा रामेश्वर किरार प्रतीक सिंह कंग ,

सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा रामनारायण विश्वकर्मा तीरथ प्रताप सिंह दरबार यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ नीरज कुशवाहा सतीश जैन बाबूलाल ताम्रकार राधेश्याम महेश्वरीजनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी सहित सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी गण एवं सभी शक्ति केंद्र के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बनाए गए प्रभारी का विशेष रूप से उपस्थित रहे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में चिन्हित कार्यकर्ता अपनी प्रवेशका के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश पाएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है