Let’s travel together.

गोरखपुर में बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, बोली-पुलिस को बताऊंगी तो हैवान दबाने लगे गला फिर…

0 129

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है.यहां चौरीचौरा के एक गांव की रहने वाली वृद्ध महिला बीती रात अपने खेत की रखवाली कर रही थी. इस दौरान दो युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

पीड़िता की उम्र 75 साल बताई जा रही है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की काफी पहले ही मौत हो गई थी. बच्चे बाहर काम करके जीविकोपार्जन करते हैं. ऐसे में मैं गांव पर अकेली ही रहती हूं. आए दिन पशुओं से फसल को नुकसान होता है. इस नाते रात में खेत के किनारे बनी झोपड़ी में फसल की रखवाली के लिए सोती हूं. बीती रात जब मैं सो रही थी तो इस दौरान दो लोग झोपड़ी में आए.

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले मुझे टच किया, तभी नींद खुल गई. लेकिन शांत ही रही, क्योंकि मुझे लगा की कुछ कहने पर बदमाश मेरी हत्या कर सकते हैं. उसके बाद वह लोग बाहर चले गए. कुछ देर के बाद दोबारा आए और बंधक बनाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. मैंने जब कहा कि मैं तुम लोगों को पहचान ली हूं. इस बात को सबको बताऊंगी और पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराऊंगी.यह सुनते ही उन दोनों ने मेरा गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की.

महिला का कहना है कि किसी तरह से गिड़गिड़ाने के बाद उन सब ने मुझे छोड़ा. बहुत देर तक मैं ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी. जाते समय उन दोनों ने धमकी दी कि किसी को बताया या फिर पुलिस के पास गई तो जब फिर यहां खेत की रखवाली करने आओगी तो तुम्हारी हत्या कर देंगे. इस बार छोड़ दिए हैं लेकिन अगली बार नहीं छोड़ेंगे.

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और धमकी देने का मुकदमा दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है. पुलिस साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811