Let’s travel together.

तिहाड़ से बाहर आए संजय सिंह, बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे

0 102

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. शराब घोटाला मामले में छह माह बाद उन्हें जमानत मिल सकी है. इससे कुछ देर पहले ही जेल में उनकी रिहाई का ऑर्डर पहुंचा था. इसके बाद जेल प्रशासन औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया था. जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंंह ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन छूटेंगे.बताया जा रहा है कि संजय सिंंह सबसे पहले दिल्ली सीएम आवास जाएंगे और उसके बाद वह पार्टी ऑफिस में जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

शराब घोटाला मामले में बंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह बाद 2 अप्रैल जमानत दे दी गई थी. हालांकि उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कल औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकती थीं. बुधवार को उनकी पत्नी अनीता सिंह सुबह जमानत प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट पहुंची और 2 लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी थी. शाम के वक्त तिहाड़ जेल उनका बेल ऑर्डर पहुंचा और उसके बाद उनके जमानत पर रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.

स्वास्थ्य कारणों की वजह से हुई देरी

संजय सिंह की रिहाई का आदेश मंगलवार को जारी हुआ था, लेकिन उस वक्त औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकीं, क्योंकि संजय सिंह अस्पताल में भर्ती थे. लिवर से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार दोपहर 12 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

रिहा होने के बाद पार्टी ऑफिस जाएंगे संजय सिंह

संजय सिंह के जेल से बाहर आने से पहले ही तिहाड़ के बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है. पत्नी अनीता सिंह के मुताबिक उनकी रिहाई की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं. जल्द ही वह जेल से बाहर आएंगे. अनीता सिंह ने बताया कि सबसे पहले संजय सिंह पार्टी ऑफिस जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. ये भी कहा जा रहा है कि संजय सिंंह पहले सीएम हाउस जाएंगे और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलेंगे.

ED ने नहीं किया था जमानत का विरोध

2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट ने ईडी से सवाल किया था कि क्या संजय सिंह को और ज्यादा दिन जेल में रखने की जरूरत है? कोर्ट ने ये भी कहा था कि ईडी बताए कि वो क्या करना चाहती है, क्योंकि 6 महीने तक जेल में रहने के दौरान संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. इस पर ईडी की ओर से कह दिया गया था कि उन्हें जमानत पर कोई आपत्ति नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811