Let’s travel together.

चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की खरोरा स्थित जमीन नीलाम

0 161

-14 लाख की संपत्ति साढ़े 51 लाख रूपये से अधिक में हुई नीलाम

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

चिटफंड कंपनियों में अपनी मेहनत का पैसा निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देंश के बाद चिटफंड कंपनियों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। रायपुर जिले में आज चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी हुई। चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की रायपुर जिले के खरोरा की 0.834 हेक्टयर भूमि की आज नीलामी की गई। यह जमीन बाजार मूल्य से लगभग साढ़े तीन गुना से अधिक दर पर नीलाम हुई। जमीन को रायपुर के श्री अमित अग्रवाल ने 51 लाख 51 हजार रूपये की बोली लगाकर खरीदा। इस संपत्ति की नीलामी से मिली राशि को प्रशासन द्वारा कंपनी के निवेशकों को वापस लौटाया जाएगा।

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की खरोरा गांव स्थित भूमि को कुर्क किया था। इसके बाद जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर भूमि को नीलाम करने के लिए तहसीलदार खरोरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। नीलामी की कार्रवाई तहसील कार्यालय प्रांगण में हुई। इसके पहले पूरे प्रकरण को तहसीलदार द्वारा शासकीय प्रक्रिया अनुसार दर्ज किया गया था। प्रकरण में चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन लिमिटेड अर्चना काम्पलेक्स एमपी नगर भोपाल को नोटिस भी जारी किया गया था। नीलामी की कार्रवाई के पहले सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत सूचना भी जारी की गई थी। खरोरा की इस भूमि का स्थानीय पटवारी और राजस्व निरीक्षक द्वारा मूल्य गणना भी कराई गई थी। राजस्व अधिकारियों ने बाजार मूल्य के हिसाब से इस भूमि का मूल्य 13 लाख 90 हजार 612 रूपये अनुमानित किया था।

चिटफंड कंपनी निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन की खरोरा स्थित इस 0.834 हेक्टेयर भूमि के नीलामी के लिए स्थानीय समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशन भी कराया गया था। आज इस दौरान खरोरा तहसील कार्यालय में नीलामी में आठ लोग शामिल हुए, जिनमें से श्री अमित अग्रवाल ने 51 लाख 51 हजार रूपये की बोली लगाकर भूमि को खरीदा। दूसरी सबसे बड़ी बोली 51 लाख 21 हजार रूपये की रही, जिसे श्री गोपी नशीने ने लगाया। नीलामी के दौरान तहसीलदार खरोरा श्री कृष्ण कुमार साहू, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नीलामी में शामिल पक्षकार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811