गंजबासौदा के भूमाफिया और सहारा समय के पत्रकार जफर कुरेशी के निर्माणाधीन वेयर हाउस पर चला बुलडोजर,किया ज़मीदोज़
गंजबासौदा विदिशा से राजीव शर्मा की रिपोर्ट
विदिशा जिला प्रशासन ने आज फिर एक बड़ी कारवाही करते हुए गंजबासौदा के भूमाफिया और सहारा समय के पत्रकार के जफर कुरेशी के शिवरामपुर पड़रिया स्थित निर्माणाधीन वेयर हाउस के चारों तरफ की दीवारों को गिराया गया। जिसके बाद हैवी जेसीबी ने वेयरहाउस के चारों तरफ के खंभों को गिरा कर छत को धराशायी कर दिया।फिलहाल जफर कुरेशी अभी जेल में है।

MPEB के SE श्री शुक्ला को लोकायुक्त के छापे में पकड़वाने के बाद से जफर कुरैशी पर प्रशासन की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को राजस्व, जनपद और पुलिस विभाग के अधिकारी शिवरामपुर पड़रिया स्थित जफर कुरैशी के निमार्णाधीन वेयरहाउस पर पहुंचे।

वहीं कार्रवाई में सबसे पहले बुलडोजरों ने वेयरहाउस के चारों तरफ की दीवारों को गिराया गया। जिसके बाद हैवी जेसीबी ने वेयरहाउस के चारों तरफ के खंभों को गिरा कर छत को धराशायी कर दिया। साथ ही बिना अनुमति के वेयरहाउस बनाए जाने पर जनपद सीईओ अरविंद शर्मा ने वेयरहाउस को तोड़ने के आदेश दिए । जिस पर दो घंटे चले 5 बुलडोजरों और एक हैवी जेसीबी ने वेयरहाउस को जमींदोज कर दिया।जिसकी लगभग 30 से 40 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कमल मंडेलिया, डीएसपी बृजेंद्र भार्गव, सहित भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।

बताया जा रहा है कि उक्त वेयरहाउस बिना शासन की अनुमति के बनाया जा रहा था। जिसमें सरपंच और सचिव पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। कुछ दिनों से प्रशासन कुरैशी और उसके रिश्तेदारों के अवैध धंधों की छानबीन में लगा हुआ है।

हाल ही में कुरैशी के रिश्तेदार की गिट्टी क्रेशर पर अवैध माइनिंग के कारण उसे सील कर दिया गया है। वहीं अन्य रिश्तेदार की धर्मकांटा स्थित पार्क सिटी कॉलोनी में भी अतिक्रमण करके अवैध प्लाटिंग करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
निर्माणाधीन वेयरहाउस पर हुई इस कार्रवाई से लगभग 30 से 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। जफर कुरैशी के रसूख के चलते इतने दिनों से प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए थे। लेकिन अब कलेक्टर के आदेश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।