Let’s travel together.

राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग रविन्द्र तोमर के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली 

0 575

ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा ) इंजीनियर रविंद्र सिंह तोमर के निर्देश एवं नेतृत्व में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव मतदान के अवसर पर मतदाता जागरूक रैली का ग्वालियर में आयोजन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे तानसेन मकबरा हजीरा से किला गेट, घास मंडी, कोटेश्वर होते हुए शब्द प्रताप आश्रम तक रैली निकाली गयी। जहां रैली समापन पर शब्द प्रताप आश्रम पर सभा आयोजित की गयी। रैली में शहर के लोगों को मतदान का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को करने के लिए जागरूक किया गया।

सभा को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में बोलते हुए कहा की ,किसी भी देश के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरुक होना बहुत ज़रूरी है। जब मतदाता अपने मताधिकार की ताकत को सही दिशा में लगायेगा तो एक सशक्त सरकार का निर्माण होगा एवं सशक्त सरकार ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण भी करेगी। रैली को हरी झंडी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र तोमर ने दिखायी। इस शानदार रैली की सफलता के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को शुभकामनाएं दी ।मतदाता जागरुकता रैली में जिला प्रशासान ग्वालियर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी. प्रदेश प्रभारी रामकिशन कटारे ,ग्वालियर चंबल अध्यक्ष हर्ष तोमर , ग्वालियर संभाग अध्यक्ष अखिलेश परिहार ,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र माहोबिया , कार्यकारी अध्यक्ष ग्वालियर बहादूर कुशवाह तथा, सलीम खान जिला मंत्री राजू खान कांती प्रसाद, संतोष राजावत, प्रदेश सचिव जागभान परमार, रविन्द्र सिंह राजपूत, सोनू कौशल ,रमेश प्रजापती, प्रदेश सचिव रंजीत तोमर, जिला महासचिव तरून राठौर सहित समस्त ग्वालियर जिला पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अभाविप ने जिले भर में फूके पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले     |     सेंट्रल बैंक ने किया कृषक संध्या एवं डिनर मीट का आयोजन     |     आक्रोशित हुए पं. प्रदीप मिश्रा, बोले भारत की भूमि पर हिंदुओं की मौत कब तक होगी     |     इंदौर-भोपाल हाईवे पर पलटा शराब से भरा ट्रक, ड्राइवर की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने  आतंकबाद का पुतला जलाया,केंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि     |     पाकिस्तान का पुतला जलाकर गांव वालों पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए     |     गांव के चारों ओर नरवाई की आग से मचा हाहाकार, गांव तक पहुंची आग     |     राशन का लाभ सुनिश्चित करने के लिए पात्र हितग्राहियों को 30 अप्रैल तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य     |     छापेमारी के दौरान पुलिस को मिला भारी मात्रा मे अवैध रूप से रखा हुआ पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल     |     यातायात पुलिस ने रोड किनारे फल सब्जी का ठेला लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालो पर की कार्रवाही     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811