Let’s travel together.

पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

0 107

मांडू। होली के दिन रात को 11 बजे मांडू थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में भीषण हादसा हो गया। अर्टिगा कार में सवार धार के युवकों का वाहन ज्ञानपुर पुलिया से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार युवकों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया।]

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक धार के रहने वाले हैं और होली के दिन महेश्वर भ्रमणकर मांडू होते हुए धार के लिए रवाना हुए थे। मांडू व नालछा के बीच ज्ञानपुर की पुलिया से उनका वाहन टकरा गया।
गांव के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था क‍ि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। गाड़ी को काट कर और सब्‍बल से गाड़ी के पार्ट अलग करके शवों को बाहर निकाल गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मांडू थाना प्रभारी अभय नेम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 और स्वास्थ्य विभाग की 108 सेवा के माध्यम से युवकों को उपचार के लिए भेजा गया।
मृतक और घायल सभी धार के रहने वाले

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुरा पुलिया पर आर्टिका गाड़ी के पुलिया टकराने से दो युवकों अंकित पिता सुरेश निवासी नानावटी धार, दीपू उर्फ दीपक सिंधी पिता किशन निवासी छत्रीपाल धार की मृत्यु हो गई। घायल 4 सभी निवासी धार हैं। घायल प्रमोद पिता प्रकाश, मेहुल पिता गोपाल , रवि पिता उमेश सेन, चैरी उर्फ अथर्व पिता सुरेंद्र अवस्थी हैं। चैरी उर्फ अथर्व, मेहुल इंदौर रेफर हुए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811