Let’s travel together.

मजिस्ट्रियल जांच :श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

0 131

 

  उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
हेमेंद्र नाथ तिवारी  उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
आगजनी में घायल हुए पुजारियों व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। संपूर्ण घटनाक्रम के जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए गए है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सोमवार भस्म आरती के दौरान आरती के दीए में गुलाल लगने के कारण आगजनी की दुर्घटना हुई हैं। आगजनी में घायल हुए 14 लोगों को त्वरित रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी घायलों का बेहतर रूप से उपचार किया जा रहा हैं। घायलों में से आठ लोगों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए। महाकाल मंदिर में हुए हादसे में घायल पुजारी और भक्त गण के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811