Let’s travel together.

आतिशबाजी की दुकान में विस्फोट, दो लोगों की मौत

0 118

– विस्फोट की घटना में एक दर्जन लोग घायल

– घायलों को शिवपुरी व गुना किया गया रैफर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील मुख्यालय पर आज एक आतिशबाजी की दुकान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा इस विस्फोट में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें शिवपुरी और गुना के चिकित्सालय में रैफर किया गया है। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस विस्फोट में आसपास के मकान भी हिल गए।


बताया जाता है कि बदरवास में पप्पू खान और बबलू खान आतिशबाजी बनाने के साथ खुदरा रूप से आतिशबाजी बेचने का काम भी करते थे। शादियों का मौसम होने के कारण दुकान में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी भरी थी। इसी दौरान इस आतिशबाजी की दुकान में अचानक आग लग गई जिससे विस्फोटक स्थिति निर्मित हो गई और इसकी चपेट में यहां काम कर रहे लोग आ गए। बताया जाता है कि वैसे इनका लायसेंसी गोदाम सुमेला गांव में है।


बदरवास में इस घटना की सूचना के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों के मरने की खबर है। वहीं जो लोग घायल हुए हैं उन्हें शिवपुरी व गुना रैफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811