Let’s travel together.

सामुदायिक पुलिसिंग व सामाजिक सुरक्षा को लेकर दिया प्रशिक्षण

0 108

यौन हिंसा की रोकथाम तथा लैंगिक संवेदनशीलता एवं सामाजिक सुरक्षा में देंगें पुलिस का साथ

अपराधों के खिलाफ़ लड़ने मददगार साबित होगी सामुदायिक पुलिसिंग-एसडीओपी सुराना

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

सामुदायिक पुलिसिंग और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भोपाल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी अभियान के अंतर्गत यौन हिंसा की रोकथाम तथा लैंगिक संवेदनशीलता एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया। पुलिस अकादमी भौंरी में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में अनिल कुमार गुप्ता एडीजीपी,अम्रित मीना डीआईजी सामुदायिक पुलिसिंग,सारिका सिन्हा सीनियर जेंडर रिसोर्स पर्सन,ज्योत्री रेयूएन महिला स्टेट को ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पब्लिक और पुलिस को एक साथ अपराधों के खिलाफ लड़ना,ग्राम व नगर रक्षा समितियों को पुनः एक्टिव करना,जेंडर असमानता को दूर किए जाने जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। प्रशिक्षण में कृषक सहयोग संस्थान रायसेन के नितिन सेन सागर जिला समन्वयक अनिल ने जिलों में ग्राम व नगररक्षा समितियों को सक्रिय करने,पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करने की बात कही।

एसडीओपी शीला सुराना ने बताया कि सामुदायिक स्तर पर लोगों को पुलिस के साथ जुड़ाव होने से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी। पुलिस को अपराधों और अपराधियों के खिलाफ़ कानूनी लड़ाई लड़ने में यह सामुदायिक पुलिसिंग प्रशिक्षण मददगार साबित होगा।


एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन,जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन की जिला रायसेन से सहयोगी संस्था कृषक सहयोग संस्थान रायसेन से नितिन सेन और सागर से जिला समन्वयक अनिल रैकवार ने सहभगिता निभाई।

सामुदायिक पुलिसिंग से एक सकारात्मक अवधारणा-
एसडीओपी शीला सुराना ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग से अपराधियों तक पहुंचना आसान हो जाता है।नशीली दवाओं के दुरुपयोग,मानव तस्करी,संदिग्ध गतिविधियों आदि की पहचान कर अपराध-प्रवण क्षेत्र का निर्धारण कर आवश्यक कार्रवाही की जा सकती है। सांप्रदायिक संघर्ष को टालने में यह बेहद महत्त्वपूर्ण उपकरण साबित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग एक सकारात्मक अवधारणा है जो पुलिस और जनता के बीच की खाई को पाटने का काम करती है। कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन ने कहा कि सामुदायिक पुलिस व्यवस्था को संस्थागत बनाने के लिये और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। सुरक्षा समितियों का ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811